ग्रामीणों ने हवन यज्ञ में दी आहुति
माजरीकलां. सुखचैनपुरा मोहल्ले में शनिदेव मंदिर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
माजरीकला ं| कस्बे के सुखचैनपुरा मोहल्ले में स्थित प्राचीन शनिदेव महाराज मंदिर पर मंगलवार को शनि जयंती के अवसर पर ग्रामीणों ओर मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा पंडित महेशचंद जोशी के सानिध्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में विधि विधान ओर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य कमाया। आहुति देने वालों में मुख्य रूप से रामेश्वर हलवाई, सुरेंद्र टेलर, सुंदर, धीरज जोशी, सुरेंद्र जोशी, मनीष, विकास, संतराम, बलबीर, सुरेश, रामकला, चन्द्र कला, रमाकांत आदि मौजूद थे। शनि जयंती के अवसर पर कस्बे के नजदीक के गांव गंडाला में भी शनिदेव मंदिर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया और कलश यात्रा निकाली गई। इधर, बसई गांव में भी शनिदेव महाराज के मेले एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी हनुमान ज्योतिषि ने बताया कि सुबह हवन यज्ञ कर शनिदेव की पूजा कर प्रसाद का भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया। मेले में आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेक मन्नत मांगी और पंगत में बैठकर भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। मेले में चुनी लाल गुप्ता, अनिल शर्मा, ताराचंद आदि मौजूद थे।