कस्बे के गांव गंडाला के गणेश होड़ा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से शनिवार को मेले व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेता एवं समाज सेवी डा. आरसी यादव रहेंगे। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को से कहा कि मेले एवं भंडारे हमारी संस्कृति की पहचान है। इनके आयोजन से लोगों में सद्भाव एवं प्रेम बना रहता है। वहीं कार्यक्रम में युवा समाजसेवी भामाशाह जीतू यादव डवानी ने ग्रामीणों से कहा कि आप युवाओं के आदर्श है और इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मार्गदर्शन करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत सूरजनाथ महाराज ने की। शिव सेवा समिति और ग्रामीणों द्वारा अतिथियों और भामाशाहों का साफा एवं शिव चित्र भेंट कर स्वागत किया। भंडारे में ग्रामीणों सहित आसपास के श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में डा. आरसी यादव, पूर्व जिला पार्षद शीशराम यादव, युवा उद्योगपति जीतू डवानी, हरीश पार्षद बहरोड़, अशोक यादव, प्रवीण यादव, पूर्व उपप्रधान विक्रम यादव, सरपंच भूपसिंह, लक्ष्मीनारायण यादव, भूपसिंह, कुलदीप पंच, फूलसिंह सेवानिवृत्त अध्यापक, डा. हंसराज, सेवानिवृत्त अध्यापक उमराव सिंह, मुकेश यादव सहित शिव सेवा समिति सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महावीर यादव ने किया।
गांव गंडाला के शिव मंदिर में भरा मेला
माजरीकलां. कार्यक्रम के दौरान शिव मंदिर पर मौजूद अतिथि व भामाशाह।
भैया बाबा का भंडारा एवं कार्यक्रम आज
गांव गंडाला स्थित भैया बाबा मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों के सहयोग से सुबह हवन यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे से भंडारे का शुभारंभ होगा और रात को गायक कलाकार मास्टर आदर्श शर्मा, बेबी लक्की, महेश छैला, प्रियंका डांसर, पवन नांगल, रामकिशन शर्मा, छोटू सुदामा एंड पार्टीज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पुजारी चंद्रकांत ने दी।