पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बूढ़वाल सरपंचपति पर मनमानी का अारोप , कार्रवाई की मांग

बूढ़वाल सरपंचपति पर मनमानी का अारोप , कार्रवाई की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरीकलां| बहरोड़ उपखंड की ग्राम पंचायत बूढ़वाल में सोमवार को आयोजित बैठक में सरपंच आशा देवा की मौजूदगी में सरपंचपति शशि यादव द्वारा ग्राम पंचायत सदस्यों को धमकी देने और ग्राम विकास अधिकारी से जबरदस्ती कार्रवाई लिखवाने का मामला सामने आया है। सचिव संदीप ने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें सरपंचपति सरपंच व 10-12 लोगों के साथ ग्राम पंचायत बैठक में पहुंचा और धमकी देते हुए जबरदस्ती दबाव डालकर रजिस्टर में प्रस्ताव लिखवाया गया। इसकी लिखित सूचना विकास अधिकारी पंचायत समिति बहरोड़ को दे दी है। उपसरपंच सुखपाल, पंच ब्रह्म प्रकाश, पंच पिंकी देवी और पंच मंजू देवी ने बताया कि सरपंच द्वारा बैठक में ग्राम विकास अधिकारी से जबरदस्ती कार्रवाई रजिस्टर लेकर दबाव बनाकर उपसरपंच सुखपाल एवं पंच ब्रह्मप्रकाश की सदस्यता समाप्त करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी को प्रस्ताव लिखवाने का दबाव बनाकर हाथापाई कर धमकाया गया जिसकी लिखित में शिकायत हमारे द्वारा प्रधान निवास पर जाकर प्रधान रीना यादव को दी गई है और सरपंच पति की मनमानी के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है।

इनका कहना है

बूढ़वाल ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा घर पर आकर सरपंच व सरपंच पति के खिलाफ धमकाने, जबरदस्ती सदस्यता निरस्त करवाने वाली शिकायत प्राप्त हुई है। सरपंच व सरपंच पति की मनमानी नहीं चलेगी जो होगी वो कार्रवाई की जाएगी। -रीना यादव प्रधान पंचायत समिति बहरोड़।

बूढ़वाल ग्राम पंचायत सरपंच व सरपंच पति द्वारा ग्राम विकास अधिकारी से जबरदस्ती रजिस्टर लेकर धमकी देकर प्रस्ताव लिखवाने की लिखित में शिकायत मिली है। ऐसा हुआ तो गलत है। नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। -सुभाष चंद यादव, कार्यवाहक विकास अधिकारी, पंचायत समिति बहरोड़।

सरपंच एवं सरपंचपति द्वारा धमकी देते हुए जबरदस्ती रजिस्टर छिनकर प्रस्ताव लिखने का दबाव बनाया और हाथापाई की गई। मैंने लिखित शिकायत प्रधान एवं विकास अधिकारी को दे दी है। -संदीप, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बूढ़वाल।

कोई जबर्दस्ती नहीं, प्रस्ताव लिखवा सकती हूं वो लिखवाया है। -आशा शशि यादव, सरपंच ग्राम पंचायत बूढवाल

सरपंच कार्रवाई लिखवा सकती हैं वो ही लिखवाया होगा। -शशि यादव, सरपंचपति बूढ़वाल ग्राम पंचायत।

खबरें और भी हैं...