माजरीकलां| गांव खोहर में 2 मई को आए अंधड़ से हरिदास महाराज मंदिर परिसर में नीम के पेड़ टूटकर गिरने से तीन सप्ताह से रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। उपसरपंच संजू राघव एवं पंच सतीश योगी ने बताया कि तीन सप्ताह पूर्व आए अंधड़ में टूटे नीम का पेड़ निभोर से रैवाणा कायसा मार्ग पर टूटा पड़ा हुआ है। ग्राम पंचायत खोहर व हरिदास मेला कमेटी की उदासीनता के चलते यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और कमेटी के सदस्यों से शीघ्र समस्या का समाधान की मांग की है।