पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिहारीदास महाराज की पुण्यतिथि मनाई

बिहारीदास महाराज की पुण्यतिथि मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरीकलां| कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित बाबा संत बिहारीदास महाराज आश्रम पर सोमवार को ग्रामीणों के द्वारा बाबा की 61वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों के द्वारा पंडित महेश चंद जोशी के सानिध्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने दो मिनिट का मोन रखकर बाबा को श्रद्धांजलि दी। आयोजित हवन यज्ञ में विधि विधान ओर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुति देकर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। हवन यज्ञ के बाद अनेक धार्मिक भजनों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। श्रद्धांजलि ओर हवन यज्ञ के दौरान मुख्य रूप से सूरजभान यादव, पूर्व सरपंच रामनिवास यादव, अरुण यादव, प्रवीण कुमार, कैलाशचंद यादव, दीपचंद, सुरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, मदन लाल, जयराम यादव, मुखराम यादव, वीरेंद्र, पूरनचंद, भवानी, सत्यवीर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...