शनिदेव की महिमा का किया गुणगान
कस्बा सुखचैनपुरा मोहल्ला स्थित शनिदेव मंदिर परिसर में शनिदेव जयंती के अवसर पर मंगलवार रात्रि को ग्रामीणों द्वारा जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ गायक कलाकार रामकिशन शर्मा ने गणेश वंदना के साथ किया। गायक कलाकार मास्टर आदर्श शर्मा, रोशनी बांदीकुई, पंकज गोयल, पवन भगत जी आदि कलाकारों द्वारा मां की ममता आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी। छोटू सुदामा द्वारा शनिदेव, हनुमान, शिव आदि झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित भक्तजनों का मन मोह लिया। सुबह शनिदेव की आरती के बाद सभी कलाकारों का सम्मान स्वागत कर जागरण का समापन किया। कार्यक्रम में रामेश्वर हलवाई, मनीष, धीरज जोशी, विकास, सुरेंद्र, सुंदर, रमाकांत, बलबीर, सत्यवीर, अशोक, राजेश, पवन शर्मा, राकेश जोशी, प्रवीण सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
माजरीकलां. शनि जागरण में झांकी पेश करते कलाकार और मौजूद अन्य लोग।