पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परचून की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान किया चोरी

परचून की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान किया चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव डवानी में चौपाल स्थित एक परचून की दुकान का बुधवार रात्रि को चोर ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान और सात हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। दुकान मालिक अभयसिंह ने बताया कि बुधवार रात्रि में 9 बजे वह दुकान बंद करके घर गया था। पीछे से रात्रि में चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे सात हजार रुपए सहित दस कूलर की मोटर, दस किलो तांबे के तार, 3 गुरुस सिगरेट, 30 बोतल ठंडे की, 8 किलो चायपत्ती सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने जाते वक्त चीनी, चावल, शक्कर की बोरियों में आग लगा दी मगर बचाव रहा कि आग पूर्ण रूप से फैल नहीं पाई। घटना का पता गुरुवार सुबह दुकान खोलने पर चला। अभयसिंह मोटर बाइंडिंग का काम भी करता है। घटना की सूचना माजरीकलां पुलिस चौकी पर दी गई। चौकी हैड कांस्टेबल मदनलाल व कांस्टेबल बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का मौका मुआयना किया। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।

खबरें और भी हैं...