पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माजरीकलां में ईंधन में लगी आग

माजरीकलां में ईंधन में लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरीकलां. ईंधन में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी ओर ग्रामीण।

माजरीकलां| कस्बे के भूतला में स्थित जगह पर लग रहे ईंधन में गुरुवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि वहां लग रहे अनेक परिवारों का ईंधन जलकर राख हो गया। वहीं झाड़ी ओर घास फूस भी जल गई। आग की तीव्रता को देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत माजरीकलां चौकी पुलिस को सूचना दी। आग की सूचना पाकर मौके पर पंहुची चौकी पुलिस ने नीमराणा दमकल को आग लगने की सूचना देकर मौके पर बुलाया। दमकल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से पानी का छिड़काव कर आग को बुझाकर फैलने से रोका। मगर तब तक करीब दस परिवारों का ईंधन जलकर राख हो चुका था।

खबरें और भी हैं...