पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माजरी में न्याय आपके द्वार शिविर का हुआ आयोजन

माजरी में न्याय आपके द्वार शिविर का हुआ आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के अटल सेवा केंद्र पर राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर में वर्षों से काश्तकारों को हो रही समस्या का समाधान किया गया और उन्हें न्याय दिया मिला। शिविर में 34 नामांकन, 3 खाता, 6 खाता विभाजन, 3 सीमाज्ञान सहित 1 सीमाज्ञान सहित अन्य 150 राजस्व एवं पंचायत से संबंधित कार्यपूर्ण किए गए। शिविर में उपखंड अधिकारी को सरपंच संतलाल द्वारा पानी की समस्या और गौरव पथ में आई दरारों के बारे में अवगत करवाया और समस्या का समाधान करवाने की मांग की। शिविर में उपखंड अधिकारी एसके बुनकर, तहसीलदार कविता गोदरा, सीडीपीओ मोनिका सिहांग, डॉ. कृष्ण यादव, सरपंच संतलाल, उपसरपंच यशवंत, ग्राम विकास अधिकारी रतन लाल, पटवारी ज्योति यादव, सहायक रमेश योगी सहित समस्त विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...