पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंडाला में भैया बाबा के भंडारे का हुआ आयोजन

गंडाला में भैया बाबा के भंडारे का हुआ आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के नजदीक गांव गंडाला धांधोरा तालाब स्थित बाबा भैया मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी ने बताया कि ग्रामवासियों और कमेटी के सहयोग सुबह हवन यज्ञ कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र यादव थे। कमेटी और ग्रामीणों द्वारा अतिथियों और भामाशाहों का साफा पहनाकर कर स्वागत किया। भंडारे में ग्रामीणों सहित आसपास के श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर बहरोड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव, संदीप यादव, कुलदीप पंच, दयाराम साहब, महिपाल, राजेश शर्मा, संदीप यादव, प्रमोद टेलर, विनोद शास्त्री, भरत सिंह सहित बाबा भैया सेवा समिति सदस्य एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

माजरीकलां. भैया बाबा मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करती महिलाएं।

खबरें और भी हैं...