माजरीकलां | कस्बा नजदीक गांव गंडाला गणेश होड़ा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार रात्रि को ग्रामीणों द्वारा जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ गायक कलाकार महेश सैन ने शिव महिमा के साथ किया। गायक कलाकार रानी, हिमांशी, मुकेश कुमार, संजय सैन, सत्यनारायण सैन सहित पार्टी द्वारा तू राजा की राज दुलारी मैं सिर्फ लंगोटे आला सु मैं भांग रगड़ कै पिया करूं... आदि भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुबह होने पर शिव आरती के बाद जागरण का समापन किया।