पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसई में विकास कार्यों का शिलान्यास किया

बसई में विकास कार्यों का शिलान्यास किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरीकलां | ग्राम पंचायत बसई में रविवार को विकास कार्यों का शिलान्यास कर शुभारंभ किया गया। सरपंच कृष्ण कुमार मीणा ने बताया कि बहरोड़ पंचायत समिति सदस्य सुनीता हंसराज प्रजापत की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि एससी एसटी आयोग अध्यक्ष एवं भारतीय शिक्षण संस्थान निदेशक योगेश आत्रेय और विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि एवं कृषि उपज मण्डी सदस्य अजीत ठेकेदार द्वारा पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत द्वारा 3 लाख रुपयों की लागत से राम सिहं पूर्व सरपंच के मकान से मुख्य रास्ते तक निर्मित इंटर लॉकिंग टाइल्स रोड़ का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों को सं‍बोधित करते हुए कहा कि सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है आप तो केवल विकास कार्यों में सहयोग करे। प्रधान प्रतिनिधि अजीत ठेकेदार ने ग्रामीणों कि मांग के अनुसार 10 लाख रुपयों की लागत से चौपाल निर्माण एवं सार्वजनिक शौचालय बनवाने, 2 लाख रुपयों की लागत से ढाणी मंगनी सिहं में और 2.50 लाख रुपयों की लागत से खोहर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में मुंशी के मकान से रामचंद्र के मकान तक इंटर लॉकिंग रोड़ बनवाने कि घोषणा की। ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया और आयुर्वेदिक औषधालय से स्थानांतरण डा. अजीत गौतम को वापिस बसई औषधालय में रखने के लिये आयुर्वेदिक मंत्री के नाम ज्ञापन ज्ञापित किया। कार्यक्रम में एससी एसटी अध्यक्ष योगेश आत्रेय, विकास पुरुष अजीत ठेकेदार, नरेश सरपंच बामणवास, विजय सरपंच,उपसरपंच विकास, खोहर उपसरपंच संजू राघव, पूर्व सरपंच राम सिहं, रामू सिहं , सतीश योगी, रामजस, जयवीर ठेकेदार, चन्द्र ठेकेदार, महेन्द्र ठेकेदार, ओम प्रकाश मास्टर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

इंटर लॉकिंग टाइल्स रोड का शुभारंभ करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...