पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय राज्य मंत्री बोले मकराना है विश्व प्रसिद्ध, शहर में गंदगी फैलाकर इसकी छवि खराब न होने दें

केंद्रीय राज्य मंत्री बोले - मकराना है विश्व प्रसिद्ध, शहर में गंदगी फैलाकर इसकी छवि खराब न होने दें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि मकराना विश्व प्रसिद्ध संगमरमर नगरी है। गंदगी फैलाकर विश्व स्तरीय शहर की छवि को खराब न होने दें। दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आगे डस्टबिन रखने की प्रवृत्ति लोगों में डाली जाए एवं इसके लिए शहरवासी भी पूरा सहयोग करें। चौधरी बुधवार को स्थानीय पंचायत समिति मैदान में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ भारत पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी काम को करने में दिखावा नहीं होना चाहिए। स्वच्छता के लिए प्रधानमंत्री ने देश में मुहिम चलाई। जिसमें प्रत्येक भारतीय ने दिल से सहयोग किया। देश में 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज्य अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी भागीदारी निभाएं। उन्होंने विधायक श्रीराम भींचर द्वारा मकराना विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की भी सराहना की। विधायक श्रीराम भींचर ने मकराना में करवाए विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि मकराना को इसी माह नहर का पानी मिल जाएगा एवं अब जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

अतिथियों ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

मकराना. अस्पताल रोड पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश देते केंद्रीय राज्य मंत्री व जनप्रतिनिधि।

सभापति शौकत अली गौड़ ने कहा कि मकराना में स्वच्छता के मामले में काफी सुधार हुआ हैं। लोगों की आदतें बदली है तथा अब अधिकांश जगहों पर लोग कचरा संग्रहण स्थलों पर ही कचरा डालने लगे हैं। संगमरमर नगरी में गंदगी के हालात अब बीते जमाने की बातें हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अस्पताल रोड पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उप प्रधान ओंकार सिंह किरड़ोलिया, एसडीएम मुकेश कुमार चौधरी, तहसीलदार धनराज मीना, बीडीओ शिवदयाल शर्मा, आयुक्त सुनील चौधरी, संगमरमर खान विकास समिति अध्यक्ष मो. अली सिसोदिया, अब्दुल कयूम सिसोदिया, रशीद खत्री, हरेंद्र चौधरी, भंवरलाल रिणवा, पार्षद विक्रम चौहान, रणजीत सिंह चौहान, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष महिपाल राजपुरोहित सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...