रेलवे ट्रैक बिछाने अवाप्त की गई भूमि का मुआवजा दिलवाने की मांग
मकराना. भूमि का मुआवजा दिलवाने की मांग करती मुन्नी देवी।
भास्कर संवाददाता| मकराना
परबतसर- मकराना के बीच रेल ट्रैक बिछाने के लिए अवाप्त की गई भूमि का मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर मुन्नी देवी प|ी श्रीकिशन निवासी मकराना ने बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी को ज्ञापन दिया है। उन्होंने बताया कि मौजा मकराना के खसरा नंबर 793, 793/1, 793/6 के रकबे में से उनके खेत की संयुक्त खातेदारी भूमि आई हुई है। उस जमीन में से रेलवे ने मकराना से परबतसर रेलवे लाइन के लिए 2 बीघा भूमि अधिग्रहण की थी। जिसका ही उन्हें मुआवजा दिया। वर्तमान में रेलवे ने उनके खेत की 10 बीघा भूमि पर मुटाम लगाए हुए हैं तथा 10 बीघा जमीन रेलवे ट्रैक में चली गई है। उस खेत में 40 खेजड़ी के पेड़, दो मकान व कुआं आया हुआ है। परंतु भूमि की मुआवजा राशि उन्हें सालों बाद भी नहीं दी जा रही है। ज्ञापन में बताया कि इससे पूर्व भी रेलवे के उच्चाधिकारियों एवं अन्य सभी विभागीय अधिकारियों से उन्होंने मुआवजा राशि दिलवाने की गुहार लगाई थी। परंतु किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वह गरीब विधवा है तथा खेती से ही उनके परिवार की गुजर बसर चल रही थी। मुन्नी देवी ने मंत्री से भूमि का जल्द मुआवजा दिलवाने की मांग की।