महिला सब्जी बेचने गई, घर में हुई चोरी
मकराना| शहर के माली मोहल्ला में दिनदहाड़े एक सूने मकान में चोरी होने का मामला मंगलवार का मकराना पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। जानकारी अनुसार मुन्नी देवी माली ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करती है तथा मंगलवार को घर के ताला लगाकर सब्जी बेचने के लिए गई हुई थी। दिन में किसी समय चोरों ने घर में प्रवेश कर दो तोला सोने के गहने, पांच जोड़ी चांदी की पायजेब व बीस हजार रुपए की नकदी चुरा ली। शाम को वह घर पर आई तो मकान के ताले टूटे मिले।