पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुणावती मार्बल क्षेत्र में खानधारियों को सीमा स्तंभ लगाने के लिए दिए नोटिस

गुणावती मार्बल क्षेत्र में खानधारियों को सीमा स्तंभ लगाने के लिए दिए नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चकडूंगरी, उलोड़ी व गुणावती मार्बल खनन क्षेत्र की 51 खानों को खान विभाग ने नोटिस जारी कर खान के सीमा स्तंभ कायम करने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में कलेक्टर ने उक्त 51 खानों को पर्यावरणीय स्वीकृति (ईसी) जारी की है। खानधारियों को खनन शुरू करने से पूर्व सीमा स्तंभ कायम कर उसकी पालना रिपोर्ट से विभाग को अवगत कराना होगा। खानों में खनन के लिए खानधारियों को राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड किशनगढ़ से कंसर्ट टू ऑपरेट (स्वीकृति) लानी जरूरी है। कुछ खानधारियों ने वर्षों से बंद रही अपनी खानों में खनन के लिए व्यवस्थाएं बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। उधर, खान विभाग नियमों की पालना करवाने में किसी भी प्रकार की चूक करने को तैयार नहीं है।

खनि अभियंता धीरज पंवार ने खानधारियों को जारी नोटिस में जिला पर्यावरण प्रभाव आंकलन प्राधिकरण नागौर द्वारा जारी पर्यावरणीय स्वीकृति में उल्लेखित शर्त संख्या 28 का हवाला देते हुए बताया कि खानों में सुरक्षा उपाय जरूरी है तथा खनन गतिविधि शुरू करने से पूर्व खानधारियों को अपनी खान के चारों सीमा स्तंभ कायम करना सुनिश्चित करना होगा।

खबरें और भी हैं...