पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मकराना में एडीजे कैंप कोर्ट स्थाई करने की मांग को लेकर का धरना 25 वें दिन जारी

मकराना में एडीजे कैंप कोर्ट स्थाई करने की मांग को लेकर का धरना 25 वें दिन जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीजे कैंप कोर्ट को मकराना में स्थाई करने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ के तत्वावधान में अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। आंदोलन के 25 वें दिन एडवोकेट मो. इस्हाक रांदड़, सगीर अहमद, खलील अहमद, अर्जुनराम धोलिया व अनवर मालावत अनशन पर बैठे। बार संघ के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश पारख ने कहा कि जब तक मकराना में एडीजे कोर्ट की मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक क्रमिक अनशन बदस्तूर जारी रहेगा। इस दौरान अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्य भी पूर्ण रूप से स्थगित रखे जाएंगे। पार्षद इब्राहीम गैसावत ने एडीजे कोर्ट की मांग को जायजा ठहराते हुए कहा कि शहर की जनता ने पूरा सहयोग किया है वहीं अधिवक्ताओं ने भी एकजुटता का परिचय दिया है। एडवोकेट तलत हुसैन हनीफी ने कहा कि मकराना में सात सौ मार्बल खदानें, हजारों व्यापारिक प्रतिष्ठान है जिसके चलते यहां पर आए दिन आपसी विवाद सहित अन्य अदालती मामले दर्ज होते रहे हैं तथा न्याय के लिए लोगों को परबतसर जाना पड़ता है। मकराना में एडीजे कोर्ट खोले जाने से जनता को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकेगा। इस मौके पर एडवोकेट भंवराराम डूडी, देवीसिंह राठौड़, मो. उमर गैसावत, बजरंग लाल व्यास, मुजफ्फर हुसैन, साजिद खान, वैभव कुमार, सुरेश मुंशी, हाजी गुलाम रसूल सिसोदिया, अब्दुल करीम चौधरी, इकरामुद्दीन अब्बासी आदि मौजूद थे।

मकराना. धरने को संबोधित करते पार्षद इब्राहिम गैसावत।

भास्कर संवाददाता | मकराना

खबरें और भी हैं...