- Hindi News
- National
- नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 362 की जांच, 58 मरीजों की सोनोग्राफी एक्सरे हुए, 35 का ऑपरेशन के लिए चयन
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 362 की जांच, 58 मरीजों की सोनोग्राफी-एक्सरे हुए, 35 का ऑपरेशन के लिए चयन
शहर में रविवार को रोटरी क्लब के तत्वावधान में सनराइज स्कूल में आयोजित यूरोलोजी चिकित्सा शिविर में 152 मरीजों का उपचार किया किया। इनमें मूत्र रोग व पथरी से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही। अजमेर के यूरो केयर सेन्टर के विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार जैन ने मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया। क्लब की ओर से मरीजों को मुफ्त दवाईयां दी गई। इनमें से 25 मरीजों के सोनोग्राफी जांच एवं 33 के एक्सरे किए गए। भामाशाह रामप्रसाद सैनी ने कहा कि गर्मी के मौसम में मूत्र संबंधी व पथरी रोगियों को काफी परेशानी होती है। मकराना में यूरोलोजी सहित अन्य शरीर विज्ञान से संबन्धित बीमारियों की बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को शहर से बाहर जाना पड़ता है। गरीब तबके के लिए उपचार प्राप्त करना मुश्किल होता है। जिसके चलते शिविर आयोजित कर मकराना में ही ऐसे मरीजों को राहत दिलवाने का प्रयास किया है। क्लब अध्यक्ष रामप्रसाद सैनी व सचिव एआर भाटी ने शिविर में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाह रामप्रसाद सैनी व रफीक भाटी का आभार जताया। इस मौके पर अजीज गहलोत, एक्यू कुरैशी, देवराज सोलंकी, मेहमूद हसन सिसोदिया, एजी बेहलीम, इरफान कुरैशी, अंजनी कुमार आदि मौजूद थे।
इसी प्रकार रविवार को शहर के अंजुमन कॉलेज में रविवार को खान ग्रुप के तत्वावधान में नि:शुल्क नाक, कान व गला रोग जांच एवं निदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जय भारत मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जयपुर के डॉ. विनोद मीणा ने 210 मरीजों की जांच कर उपचार किया। खान ग्रुप की ओर से मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई। इनमें से 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है। जिन्हें रविवार को ही जयपुर के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर ग्रुप के मोहम्मद अशफाक रांदड़, इमरान सिसोदिया, गयूर खत्री, हमीद प्रिंस, शहनवाज गहलोत, रब्बान सिसोदिया आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।
शिविर में पथरी संबंधी मरीज आए ज्यादा
मकराना. नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।
भास्कर संवाददाता| मकराना

हृदयरोग जांच शिविर में 96 रोगियों की जांच
कुचामन सिटी| लॉयंस क्लब के तत्वावधान में रामअवतार सीताराम अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र में रविवार को निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर में 96 रोगियों की जांच की गई। अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन ने रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर में 26 ईसीजी, 13 एक्स-रे, 19 ब्लड संबंधित जांच निशुल्क की गई। इस मौके पर सचिव आशीष जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्यामसुन्दर सैनी, राम काबरा, सुभाष मदान, श्यामसुन्दर मंत्री, मनोहर पारीक, अनीश काला, मोहित जैन, बाबूलाल मानधनिया, अशोक काला, पवन जैन, शुभम बंसल, नरेश जैन मौजूद थे।
कुचामन सिटी| मेघवाल समाज विकास समिति भवन में डॉ. अम्बेडकर की जयंती रतनलाल डेनवाल की अध्यक्षता में मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि सोहनलाल दानोदिया थे। इस दौरान रामस्वरूप बारूपाल ने 11 हजार रुपए मूल्य की पुस्तकें समाज के पुस्तकालय में भेंट की। इस मौके पर सीताराम नारनोलिया, नारायणराम, प्रकाशचंद, जयराम, राजेश झाला, गोपालराम, राजेश प्रसाद, भंवरलाल बारवाल, हितेश गुडेसर, देवाराम गुडेसर, रामस्वरूप बारूपाल, दुलाराम, नारायणराम, प्रेमाराम, नेमाराम दुस्तावा सहित अन्य मौजूद थे।
कुचामन सिटी| मुस्लिम एज्युकेशन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में नूर मोहम्मद रंगरेज परिवार के सहयोग से रविवार को निशुल्क दंत रोग चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। नया शहर स्थित होम्योपैथिक हॉस्पिटल में आयोजित शिविर में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक जयपुर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने रोगियों की जांच की। शिविर में 145 रोगी लाभान्वित हुए। इस दौरान विशेषज्ञों ने लोगों को दांतों के विभिन्न रोगों के कारण और उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी।