वकीलों का क्रमिक अनशन जारी
मकराना. एडीजे कैंप कोर्ट को स्थाई करने को लेकर अनशन पर बैठे अधिवक्ता।
मकराना| एडीजे कैंप कोर्ट को मकराना में स्थायी करवाने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ का क्रमिक अनशन 27वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को राममनोहर डूडी, खलील अहमद, नौशाद, धर्माराम व सगीर राठौड़ अनशन पर बैठे। खलील अहमद सिसोदिया ने कहा कि न्यायिक कार्य के बहिष्कार के कारण पक्षकार काफी परेशान हो रहे हैं। जब तक एडीजे कोर्ट मकराना में स्थायी नहीं हो जाता है तब तक अधिवक्ता अपनी मांग पर अड़े रहेंगे। मकराना में की जायज मांग है जिसे सरकार को पूरा करना ही पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट एसेसिएशन मकराना के अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपुरोहित ने धरना स्थल पर जाकर अधिवक्ताओं को अपना समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टर अधिवक्ताओं के साथ है। उन्होंने बताया कि इस बारे में सरकार से बात चल रही है जिसमें बहुत जल्द एडीजे कोर्ट को मकराना में स्थायी कर दिए जाने की संभावना है। इस मौके पर देवी सिंह राठौड़, भुवनेश टांक, श्रीनिवास वैष्णव, मोहम्मद उमर गैसावत, सगीर अहमद बेहलीम, अशोक सिंगोदिया, मो. शरीफ चौधरी, भवानी सिंह नावद सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।