एसपी से सम्मानित खींची का खटीक समाज के युवाओं ने किया अभिनंदन
मकराना. खींची का अभिनंदन करते खटीक समाज के युवा।
भास्कर संवाददाता| मकराना
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर एसपी परिस देशमुख द्वारा मकराना पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल महेंद्र खींची को उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किए जाने पर मकराना खटीक समाज ने खुशी जताई है। खटीक समाज के युवाओं ने मंगलवार को भारतीय खटीक संघ के प्रदेश संगठन सचिव फूलचंद परेवा के नेतृत्व में महेंद्र खींची का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। इस दौरान खींची ने युवाओं को समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुकेश पहाड़िया, पृथ्वीराज परेवा, रवि सांखला श्रवण खींची व रतन परेवा सहित अन्य युवा उपस्थित थे।