एसडीएम चौधरी ने किया निरीक्षण
मकराना| एसडीएम मुकेश कुमार चौधरी ने मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के ग्रामीण कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीपीओ बूड़सू सेक्टर में आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की। पर्यवेक्षक रीता फील्ड में थी। अकाउंटेंट जगदीश व संविदाकर्मी नासिर ने कार्यालय संबंधी रिकॉर्ड से एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम ने केंद्रों के लिए सप्लाई किए जाने वाले मेडिकल किट देखे एवं केंद्रों की पूरी मॉनिटरिंग रखने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।