पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम लोड के ट्रांसफार्मर से हो रहा नुकसान

कम लोड के ट्रांसफार्मर से हो रहा नुकसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना| पूर्व पार्षद लियाकत अली भाटी ने मंगलवार को डिस्कॉम के एक्सईएन बीएल गोदावत को शहर में अनियमित बिजली आपूर्ति से हो रहे नुकसान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वार्ड 32 में माताभर रोड स्थित दिल्ली चौराहा, मेवलिया बड़ में बंकट माली के चौराहा पर खंभों पर कम लोड के ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। गर्मियों में बिजली की खपत ज्यादा रहती है। जिसके चलते आए दिन ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि 3 दिन पूर्व मेवलिया बड़ रोड पर अधिक वोल्टेज से दर्जनों घरों में बिजली उपकरण जल गए थे। उन्होंने वार्ड 32 में उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...