बाइक फिसलने से युवक हुआ घायल
मकराना| गांगवा रोड पर मंगलवार सुबह बाइक फिसलने से सवार घायल हो गया। जानकारी अनुसार कैलाश मेघवाल निवासी गांगवा रोड बाइक पर घर की ओर जा रहा था। रास्ते में सड़क पर स्पीड ब्रेकर पार करते समय बाइक फिसल गई तथा नीचे गिरने से उसका पैर फ्रेक्चर हो गया। दुर्घटना में युवक सिर के बल गिरा था परंतु उसके सिर पर हेलमेट लगा होने के कारण उसे ज्यादा चोटें नहीं आई। राहगीरों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर पैर में प्लास्टर कर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।