- Hindi News
- National
- मार्बल कारोबारी स्कॉर्पियो से किशनगढ़ जा रहा था, ट्रक की टक्कर से हुई मौत
मार्बल कारोबारी स्कॉर्पियो से किशनगढ़ जा रहा था, ट्रक की टक्कर से हुई मौत
परबतसर. स्कॉर्पियो व ट्रक की टक्कर के बाद गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मेगा हाईवे पर खोखर गांव के पास हुआ हादसा, मामला दर्ज
भास्कर संवाददाता | परबतसर
मेगा हाईवे पर खोखर गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो गाड़ी के आगे का हिस्सा काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक मार्बल व्यवसायी भी सड़क पर जा गिरा। सिर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। परबतसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रार्थी धर्माराम पुत्र हुकमाराम जाट निवासी बोरावड़ ने पुलिस को रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार सुबह मार्बल व्यवसायी मुन्नाराम पुत्र नानूराम जाति जाट सुभाषनगर मकराना स्थित अपने घर से स्कॉर्पियो लेकर अपने कामकाज को लेकर किशनगढ़ के लिए रवाना हुआ था। करीब 9 बजे मेगा हाईवे पर गांव खोखर के पास सामने से आ रही ट्रक के चालक ने तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कॉर्पियो के टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो काफी क्षतिग्रस्त हो गई। मुन्नाराम भी सड़क पर औंधे मुंह गिर गया। शरीर में कई जगह गहरी चोटें आने के कारण व अधिक खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई।
एएसआई भंवरसिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबतसर पहुंचा कर परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक मुन्नाराम