मकराना में आज 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी
शहर में बुधवार सुबह 8 से 11 बजे तक तीन घंटे के लिए बिजली कटौती रहेगी। डिस्कॉम के जेईएन सुनील सारण ने बताया कि बिजली लाइनों की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते शहर के एरिया रोड, घाटी चौराहा, बोरावड़ रोड, बालाजी कॉलोनी, गुणावती से जुणावों की ढाणी जाने वाले मार्ग पर बिजली कटौती रहेगी।