मकराना में राष्ट्रीय लोक अदालत अब 22 को
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज शनिवार को मकराना सिविल कोर्ट में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को स्थगित कर दिया गया है।
ताल्लुका विधिक सेवा समिति मकराना के देशबंधु मिश्रा ने बताया कि इस माह के द्वितीय शनिवार को लोक अदालत का आयोजन रखा गया था। परंतु इस दिन डॉ. अंबेडकर जयंती का अवकाश होने के कारण अब लोक अदालत 22 को आयोजित होगी।