मकराना में डॉ. अंबेडकर भवन का शिलान्यास आज
मकराना | शहर के वार्ड संख्या 35 में माताभर रोड स्थित राबड़बेरा के पास अंबेडकर भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। आयुक्त सुनील चौधरी ने बताया कि शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि विधायक श्रीराम भींचर होंगे। जबकि सभापति शौकत अली गौड़ अध्यक्षता करेंगे।