बोरावड़ में बिछाई नई पाइप लाइन का लोकार्पण
कस्बे के सबलपुर रोड पर ग्राम पंचायत की ओर से पुरानी पाइप लाइन के स्थान पर बिछाई गई नई पाइप लाइन का लोकार्पण गुरुवार देर रात समारोहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि मकराना प्रधान हिम्मतसिंह राजपुरोहित ने कहा कि जनता की भावना के अनुरूप कार्य करने वाला व्यक्ति ही सही मायने में जनप्रतिनिधि है। उन्होंने कहा कि पुरानी पाइप लाइन द्वारा पेयजल की आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने की शिकायत लेकर मोहल्लेवासियों ने ग्राम पंचायत से पाइप लाइन बदलवाने की मांग की। जिसके तुरंत बाद ग्राम पंचायत ने जनता की मांग को पूरा करवाया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने प्रधान राजपुरोहित, उप सरपंच अयूब गौरी, वार्डपंच गजेंद्र बोथरा, पवन सोनी, ओमप्रकाश पाटोदिया, अब्दुल अजीज, रामेश्वरी देवी, पूर्व वार्डपंच सीताराम वाल्मीकि का स्वागत किया तथा पाइप लाइन का कार्य पूरा करने पर खुशी जताई। इस दौरान देवकरण जांगिड़, बाबूलाल सोनी, छगनलाल शर्मा, दीपचंद कुमावत, लक्ष्मण सिंह शेखावत, नथमल लखारा, मदनमोहन, नृसिंह मेघवाल, ठाकुर प्रसाद सोनी, भंवरु खां तेली, बलवीर पुरी, कमल दमामी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।