- Hindi News
- National
- डॉ. अंबेडकर जयंती पर वाहन रैली आज, लाडनूं, मकराना व कुचामन में होगा अंबेडकर भवन का शिलान्यास
डॉ. अंबेडकर जयंती पर वाहन रैली आज, लाडनूं, मकराना व कुचामन में होगा अंबेडकर भवन का शिलान्यास
शहर के श्रीनाथ सीनियर सैकंडरी स्कूल में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। संस्था निदेशक दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि बाबा साहब का जीवन प्रेरणादायक रहा है। उप निदेशिका दुर्गेश कंवर, प्रधानाचार्य श्याम लाल बरबड़, मुख्य अतिथि गंगाराम मेघवाल, घनश्याम पिण्डार सहित विद्यार्थी केशव, निकिता कंवर, शफीना, घनश्याम, जसवंत चावला, विजेता, मनीषा, दीपक आदि ने भी संबोधित किया।
मौलासर| राजकीय सोमानी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. शमसाद खां की अगुवाई में अंबेडकर जयंती मनाई गई। खां ने छात्रों को बाबा साहेब की जीवनी से परिचय करवाया। व्याख्याता भवानी सिंह एवं गोपाल सिंह ने विचार रखें।
डीडवाना| मेघवाल समाज विकास संस्थान की बैठक अध्यक्ष प्रभूराम कड़ेला की अध्यक्षता में संस्थान भवन में हुई। शनिवार को बाबा साहेब की जयंती मनाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा भूमि आवंटन पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सानिवि मंत्री यूनुस खान का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में रविवार शाम 5 बजे अग्रसेन भवन में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कोलिया| कोलिया के आदर्श विद्या मंदिर में भारतर| डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 15 अप्रैल को सुबह 8 बजे मनाई जाएगी। भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति के गोपाल राम नायक ने बताया कि अंबेडकर जयंती शिक्षाविद् सुखाराम मेघवाल की अध्यक्षता में रविवार को मनाई जाएगी।
परबतसर| डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति व जनजाति सेवा समिति के तत्वावधान में 14 अप्रैल को बस स्टैंड अंबेडकर सर्किल पर जयंती मनाई जाएगी। समिति अध्यक्ष चतराराम काला ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मानसिंह किनसरिया होंगे।
मौलासर| मौलासर में शनिवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह मनाई जाएगी। प्रवक्ता कृष्ण कुमार सांखला, हेमाराम बारूपाल व रिषी रोहलन ने बताया कि प्रात 10 बजे से वाहन रैली निकाली जाएगी। निमोद सरपंच बनवारीलाल मानावत व प्रवीण राठी ने बताया कि गंवाई चौक में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
मकराना| अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी मकराना के तत्वावधान में शनिवार को अंबेडकर जयंती सुबह 10 बजे मंगलाना रोड स्थित अंबेडकर भवन में कैलाश वाल्मिकी की अध्यक्षता में मनाई जाएगी। विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रवण नायक, डॉ. विजय कुमार बैरवा होंगे। इसी प्रकार बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में सुबह 11 बजे होटल नीलगगन परिसर में जिला प्रभारी अजीत सिंह की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। बसपा जिला उपाध्यक्ष गंगाराम मेघवाल ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि प्रेम बारूपाल होंगे। विशिष्ट अतिथि अजीज गैसावत, ओमप्रकाश सुवासिया होंगे। इसके अलावा लाडनूं, मकराना व कुचामन में अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया जाएगा।
कोलिया|शहीद सिपाही सुरेश राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को अंबेडकर जयंती मनाई गई। विद्यालय के भगवान सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य सुखाराम मेघवाल की अध्यक्षता में बालकों ने प्रेरक प्रसंग सुनाए गए। व्याख्याता पुनीत जांगिड़ और हरिकिशोर सोनी ने विचार रखे।