पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा की बैठक में पदाधिकारी बोले, कार्यकर्ता पार्टी की बुनियाद

भाजपा की बैठक में पदाधिकारी बोले, कार्यकर्ता पार्टी की बुनियाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के बाईपास स्थित वीरतेजा होटल में शुक्रवार को भाजपा ग्रामीण मंडल बूड़सू की बूथ विस्तारक बैठक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह सूंथली की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे उपस्थित मकराना बूथ स्तर विस्तारक प्रभारी शिवदानसिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की बुनियाद है। बूड़सू भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सूंथली ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार द्वारा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराएं। साथ ही सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। मंडल उपाध्यक्ष रामचन्द्र मेघवाल ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान बूथ विस्तारक प्रभारी व मंडल संगठन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबेक लिया। इस मौके पर मंडल महामंत्री सुखाराम ढाका, जोधाराम मावलिया, नोरतमल नायक, बजरंगलाल शर्मा, हरिसिंह सुरतपुरा, सुखाराम, बन्नाराम राईका, खींवसिंह देवरी, हीराराम घोटिया, हनुमान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...