पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेतरवालों की ढाणी ने 55 रन से जीता खिताब

तेतरवालों की ढाणी ने 55 रन से जीता खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भींचावा गांव में सूर्या क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रही पांच दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को सम्पन्न हुई। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी गंगाराम मेघवाल ने खिलाड़ियों से कहा कि विजयी टीम जीत पर घमंड ना करें एवं इसे कायम रखने का प्रयास करते हुए अपनी तैयारी में कमी नहीं आने दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाध्यापक भंवरलाल लीलड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में खेल की प्राथमिकता बनाए रखने की बात कही। खेलप्रेमी मोहनराम टेलर ने प्रतियोगिता आयोजकों का आभार जताया। प्रतियोगिता में कुल 25 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में फाइनल मैच तेतरवालों की ढाणी व भींचावा की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें ढाणी की टीम ने 55 रन से जीत हासिल की। इस दौरान राकेश को मैन ऑफ दा मैच और उगमाराम को मैन ऑफ दी सीरिज का खिताब दिया गया। तेतरवालों की ढाणी टीम के कप्तान रामनिवास लीलड़ को ट्राफी प्रदान की गई। इस मौके पर नरपत तानाण, राजूराम लीलड़, सुरेन्द्र लीलड़, दीपक लीलड़, नोरत अमित सहित अनेक लोग मौजूद थे।

विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी भेंट करते मेघवाल।

खबरें और भी हैं...