रायथलिया के खेत में चर रही बकरियां चोरी
मकराना| रायथलिया गांव के एक खेत में चर रही आठ बकरियों को चुरा ले जाने का मामला शुक्रवार को पुलिस थाना मकराना में दर्ज करवाया गया है। भंवराराम गुर्जर निवासी रायथलिया ने रिपोर्ट में बताया कि 15 दिन पूर्व उसकी बकरियां खेत में चर रही थी। इस दौरान पप्पू कसाई नामक व्यक्ति आठ बकरियों को पिकअप में डालकर ले गया।