पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ उन्नाव दुष्कर्म, मकराना में निकाला मौन जुलूस, मोमबत्तियां जला दी श्रद्धांजलि

कठुआ-उन्नाव दुष्कर्म, मकराना में निकाला मौन जुलूस, मोमबत्तियां जला दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना. शहर के बाइपास तिराहे पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि देते लोग।

भास्कर संवाददाता | मकराना

देश के कठुआ और उन्नाव में बीते दिनों हुई दुष्कर्म की घटनाओं व मृतका को सोमवार रात में मुस्लिम महासभा व सर्व समाज के लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। रात 8:10 बजे शहर के इमाम चौक से बाइपास तिराहा तक मौन जुलूस निकाला गया। बाइपास तिराहे पर सभी ने सामूहिक रूप से मोमबत्तियां जलाई एवं दुष्कर्म पीड़ित मृृतका को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की। इस दौरान सभी ने दुष्कर्म की घटना में शामिल रहे लोगों को फांसी की सजा देने की मांग दोहराई।

जम्मू कश्मीर में 8 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को मानवता को झकझोर देने वाली बताते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. असलम चौधरी ने कहा कि ऐसे लोग इंसानियत के नाम पर कलंक है। उन्होंने कहा कि समाज अब जागरूक है तथा अब इस प्रकार की ज्यादतियां कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बबलू गैसावत, मुगयर गैसावत, जावेद शेख, शराफत खत्री, मुस्लिम महासभा के आसिफ गौरी, मो. इब्राहिम, सिकंदर अली, अदनान, बाला प्रसाद सहित अनेक लोग उपस्थित थे। जिनमें सर्वाधिक संख्या युवाओं की थी।

खबरें और भी हैं...