मकराना के अनेक क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी
मकराना | शहर में मंगलवार सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। डिस्कॉम सहायक अभियंता राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने बताया कि बिजली लाइनों की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते शहर के एरिया रोड, घाटी चौराहा, बोरावड़ रोड, बालाजी कॉलोनी, गुणावती से जुणावों की ढाणी जाने वाले मार्ग पर बिजली कटौती रहेगी।