पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीजे कोर्ट की मांग, परबतसर में वकीलों की पेन डाउन हड़ताल जारी

एडीजे कोर्ट की मांग, परबतसर में वकीलों की पेन डाउन हड़ताल जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परबतसर, एडीजे कोर्ट खुलवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे अधिवक्ता।

भास्कर संवाददाता| परबतसर

अभिभाषक संघ सदस्यों ने सोमवार को कोर्ट परिसर में धरना दिया। समस्त न्यायालयों में पेन डाउन हड़ताल रखी। धरना प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने परबतसर में स्वीकृत एडीजे कोर्ट शीघ्र खुलवाने तथा मकराना में एडीजे कैंप कोर्ट बंद करने की मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष एमपी व्यास, संरक्षक जगदीश सिंह बाजवास, घनश्याम जोशी, प्रहलाद राम मिर्धा, कमल किशोर चौहान, शक्तिदान चारण, श्यामसुंदर चौहान, अनिल जोशी, प्रवक्ता दीनानाथ योगी, सचिव पंकज पुरोहित, पवन शर्मा, विजेंद्र सिंह,अजीज, अब्दुल मजीद, दिनेश, राजेश, विनोद, गोपाल, बनवारीलाल, मनीष, गजराज चौहान,, मनफूल भादू, सुशील स्वामी, अश्विनी भादू, अभिनव जोशी, आशीष शर्मा, नरेश गुर्जर,अशोक चौहान आदि ने धरने में भाग लिया।

मकराना| एडीजे कैंप कोर्ट को मकराना में स्थायी करने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ मकराना का क्रमिक अनशन 26वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को बार संघ के अध्यक्ष राजेश पारख, अमराराम चौधरी, मोहम्मद इमरान, मुजफ्फर हुसैन व जितेन्द्र चौहान क्रमिक अनशन पर बैठे। मो. उमर गैसावत ने कहा कि मकराना में एडीजे कोर्ट को स्थायी करने की मांग बिल्कुल जायज है तथा जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक सभी अधिवक्ता आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर भवानी सिंह नावद, भंवराराम डूडी, गणपत लाल टांक, देवी सिंह राठौड़, कल्याण सिंह राठौड़, अशोक कुमार सिंगोदिया, दिलीप सिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...