भगवान चारभुजानाथ का किया अभिषेक
मकराना| शहर के मंदिरों में अमावस्या पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री चारभुजानाथ मंदिर में झंवर परिवार के सौजन्य से अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पंडितों की टोली ने सुगंधित द्रव्यों से भगवान का अभिषेक किया। इस दौरान झंवर परिवार की महिलाओं ने भजन कीर्तन किए एवं दोपहर 12:15 बजे अभिषेक समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।