विधायक ने सरनावड़ा से खारड़िया तक सड़क नवीनीकरण का किया शिलान्यास
मकराना/बोरावड़। विधायक श्रीराम भींचर ने गांव सरनावड़ा में सरनावड़ा से खारड़िया डामरीकरण सड़क का शिलान्यास किया। सड़क नवीनीकरण 36 लाख रुपए की लागत से होगा। इस दौरान पूर्व सरपंच मोतीराम माली ने समारोह की अध्यक्षता की। जबकि खारड़िया सरपंच गिरधारी राम ओगरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित ओगरा व एईएन मंगलाराम चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने 5 लाख रुपए की लागत से श्री गोपाल गौशाला सरनावड़ा में चारा गोदाम निर्माण कराने, जाटाबास सरनावड़ा में नलकूप में पंपसेट लगाने की घोषणा की। समारोह में दुर्गाराम खिलेरी, रामनिवास, पाबूराम कुरड़िया, हरिराम, किशनाराम, ओमप्रकाश डूडी, किशनाराम आंवला सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।