पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मकराना में डिस्कॉम कभी भी बिजली कटौती कर देता है : अता मोहम्मद

मकराना में डिस्कॉम कभी भी बिजली कटौती कर देता है : अता मोहम्मद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना| नगर परिषद पार्षद अत्ता मोहम्मद व अमजद खान सिसोदिया ने उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी को ज्ञापन देकर शहर में व्यान्त समस्याओं के निराकरण की मांग की है। उन्होंने अघोषित बिजली कटौती को बंद करवाने का आग्रह करते हुए बताया कि डिस्कॉम कभी भी बिजली कटौती कर देता है तथा भीषण गर्मी में लोगों के हाल बेहाल रहते हैं। इसके लिए डिस्कॉम अधिकारियों को पाबंद किया जाए। इसी प्रकार पानी आपूर्ति के साथ सफाई के भी पुख्ता इंतजाम किए जाए। पेयजल की पाइप लाइन जहां पर भी क्षतिग्रस्त है उसे तुरंत ठीक करवाने के लिए एईएन को पाबंद करने, शहर में विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरे का निस्तारण करवाने, नालियों को साफ करवाने, खुले में खाद्य सामग्री नहीं बेचने के लिए लोगों को पाबंद करने, मिलावटी घी व खाद्य सामग्री बेचने वालों पर कार्रवाई करने की मांग भी एसडीएम से की गई।

खबरें और भी हैं...