ताशपत्ती पर जुआ खेलते 2 गिरफ्तार
मकराना | पुलिस ने ताश पत्ती पर जुआ खेलने के आरोप में मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गोमाराम चौधरी ने बताया कि हैड कांस्टेबल महेंद्र कुमार ने मंगलवार शाम को करीब 6 बजे आजम गली निवासी मो. सलीम पुत्र जुम्मा सिलावट एवं दौला कुआ निवासी वहीद पुत्र अब्दुल रहमान चौहान को बोरावड़ रेलवे फाटक के पास से पकड़ा है। दोनों ताश की पत्ती पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उनके पास से ताश की पत्तियां व 1800 रुपए जुए की रकम बरामद की है।