- Hindi News
- National
- राज्य सरकार मकराना की परीक्षा ले रही है, न्याय के मामले में भी तानाशाही : पारख
राज्य सरकार मकराना की परीक्षा ले रही है, न्याय के मामले में भी तानाशाही : पारख
एडीजे कैंप कोर्ट को मकराना में स्थायी करने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ मकराना का क्रमिक अनशन 55वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, भंवराराम डूडी, देवीसिंह बीका, साजिद खान व अनवर मालावत अनशन पर बैठे। धरने को संबोधित करते हुए एडवोकेट राजेश पारख ने कहा कि सरकार मकराना की परीक्षा ले रही है तथा न्याय के मामले में भी तानाशाह बनी हुई है। मकराना में एडीजे कोर्ट की मांग बिल्कुल जायज है। कोषाध्यक्ष तलत हुसैन हनीफी ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान महासचिव सिकंदर खान, सचिव विजय सिंह राजपुरोहित, पुस्तकालयाध्यक्ष अशोक सिंगोदिया, सगीर अहमद बेहलीम, खलील अहमद सिसोदिया, राम मनोहर डूडी, भवानी सिंह नावद, रामनिवास चौधरी, धर्माराम चौधरी, राजूराम चौधरी, हरिकृष्ण, जितेंद्र सिंह चौहान, अब्दुल मजीद गैसावत, सुरेश बरबड़, शंकरदान चारण सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।