दहेज की मांग को लेकर पीहर के घर पर पथराव
मकराना| एक विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व पीहर के घर पर पथराव करने का मामला थाने में दर्ज कराया है। नाजिया परवीन निवासी देशवाली कॉलोनी मकराना ने बताया कि 1 साल पहले सास साबरा, ससुर शौकत अली व जेठ शहादत ने उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की एवं प्रताड़ित किया। उसका पति अखलाक भी कम दहेज लाने का ताना मारते हुए प्रताड़ित करता रहा है। उनसे तंग आकर वह मायके आ गई एवं उसके 1 माह पहले एक बच्ची जन्मी है। शुक्रवार को पति, ससुर सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पीहर पर पथराव किया व उसकी मां रईसा एवं भाई के साथ बदसलूकी की।