पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट

विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैंयाखुर्द गांव का है मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

भास्कर संवाददाता | मकराना

भैंयाखुर्द निवासी एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया है। पीड़िता ने इस संबंध में गच्छीपुरा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाकर बताया कि 12 अप्रैल को मध्य रात्रि में वह अपने घर पर बेटी के साथ सो रही थी। जबकि उसका पति व छोटी बेटी दूसरे कमरे में सो रहे थे।

रात करीब 11:15 बजे दम्बोईकलां गांव निवासी ओमाराम सामरिया पुत्र मोतीराम पीड़िता के घर में अनधिकृत रूप से घुस गया एवं उसके बिस्तर पर बैठ गया। उसने पीड़िता की लज्जाभंग का प्रयास किया। घबराकर वह नींद से जागी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जैसे ही वह चिल्लाई तो आरोपी ने उसके मुंह पर मुक्कों से प्रहार कर दिया एवं दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर पति, बेटी व आस पड़ौस के लोग उसे पकड़ने भागे। परंतु वह मौके से फरार हो गया। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गच्छीपुरा में उसने उपचार करवाया। उसके चेहरे पर कट लग गए। जिन पर टांके लगवाए गए हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...