पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनता की मांग मकराना में जल्द खोला जाए एडीजे कोर्ट

जनता की मांग मकराना में जल्द खोला जाए एडीजे कोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीजे कैंप कोर्ट को मकराना में स्थायी करने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ का क्रमिक अनशन शनिवार को 24वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान संघ अध्यक्ष राजेश पारख, कोषाध्यक्ष तलत हुसैन हनीफी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़, बजरंग लाल व्यास व राममनोहर डूडी अनशन पर बैठे।

इस अवसर पर भंवराराम डूडी ने कहा कि एडीजे कोर्ट को मकराना में स्थायी किया जाना मकराना की महत्वपूर्ण मांग है जिसे सरकार नजरअंदाज नहीं कर सकती। सरकार को चाहिए कि वह मकराना में इसका भौतिक सत्यापन करवा लें कि यहां कि जनता एडीजे कोर्ट के अभाव में कितनी परेशानी झेल रही है। इशाक रांदड़ ने कहा कि मकराना में स्थायी एडीजे कोर्ट के आदेश होने तक अवकाश के दिन भी अधिवक्ताओं का अनशन जारी रहेगा।

तलत हुसैन हनीफी ने कहा कि 16 अप्रैल से मकराना न्यायालय का समय सुबह 7:30 बजे से हो जाएगा परंतु अधिवक्ताओं का अनशन सुबह से शाम पांच तक जारी रहेगा। इस मौके पर अधिवक्ता मो. उमर गैसावत, देवी सिंह राठौड़, राममनोहर डूडी, सिकंदर खान, सगीर अहमद बेहलीम, विजय सिंह राजपुरोहित, हरिकृष्ण, शंकर दान चारण, भवानी सिंह नावद, अशोक सिंगोदिया, मो. इमरान सिसोदिया, मुजफ्फर राठौड़, अनवर मालावत, सलाउदीन सिसोदिया, मो. असलम, अबरार अहमद, नौशाद खत्री सहित अनेक लोग मौजूद थे।

मकराना. अनशन पर बैठे अधिवक्ता।

खबरें और भी हैं...