मकराना में ट्यूबवैल का किया लोकार्पण
मंगलाना| ग्राम पंचायत खोखर के गांव देवली खुर्द में शनिवार को परबतसर विधायक मानसिंह किनसरिया ने ट्यूबवैल का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने विकास में सबसे सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में गांवों में तेजी से विकास हुआ है। गांवों में पानी, सड़क व शिक्षा की समस्या के समाधान के लिए सरकार तत्पर है। विधायक ने सरकारी योजनाओं व क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान सरपंच नरेश कंवर, पूर्व सरपंच हनुमान प्रसाद, गोरधन सिंह, ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल, शेरसिंह, झूमरमल, राजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, गजेंद्र सिंह, राधेश्याम, शिवराज सिंह, रावत सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।