पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंदगी से परेशान, एसडीएम को दिया ज्ञापन

गंदगी से परेशान, एसडीएम को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बडू| व्यापारी मोहल्ले में फैली गंदगी से परेशान मोहल्ले वासियों ने परबतसर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन में बताया कि व्यापारी मोहल्ले में सड़क पर आये दिन मीट की अवैध दुकानों से पशुओं के अवशेष सड़क पर डाल दिए जाते है जिससे मोहल्ले के लोगों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपखंड अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत ने बताया कि इसके लिए गच्छीपुरा पुलिस को निर्देशित किया गया है एवं उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और पाबंद कर उनके लाइसेंस की भी जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...