पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर वर्ग ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, 11 शहरों में अंबेडकर स्मृति भवनों की नींव रखी, डीडवाना में मंत्री, नावां में विधायक शामिल, निकाली रैलियां

हर वर्ग ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, 11 शहरों में अंबेडकर स्मृति भवनों की नींव रखी, डीडवाना में मंत्री, नावां में विधायक शामिल, निकाली रैलियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के वार्ड नंबर 35 स्थित माताभर क्षेत्र के राबड़बेरा के पास अंबेडकर भवन का शिलान्यास भूमि पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीराम भींचर थे। सभापति शौकत अली गौड़ ने अध्यक्षता की। विधायक भींचर ने बताया कि अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 67 लाख रुपए की राशि सरकार ने स्वीकृत की है। विधायक ने बताया कि सरकार ने नगर परिषद में अंबेडकर भवन निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए 1 करोड़ 7 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अब्दुल अजीज, उपखण्ड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी, आयुक्त सुनील चौधरी, सीआई गोमाराम चौधरी, परसाराम किरड़ोलिया बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि, रणजीत सिंह चौहान, नाथूराम चौहान, ओमप्रकाश टेलर, श्याम सुंदर स्वामी, पार्षद नाजमीन, अब्दुल कय्यूम रंगरेज, इफ्तेखारूद्दीन गैसावत, शहादत भाटी, घनश्याम सोनी, गिरधर पलोड़ आदि लोग मौजूद थे। इसी प्रकार सर्वजन युवा विकास संस्थान के तत्वावधान में वाल्मीकि बस्ती में अंबेडकर जयंती मनाई। इसी प्रकार कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाई गई।

लाडनूं | मेघवाल समाज भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती प्रहलादराय मेघवाल की अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य अतिथि थानाधिकारी भजनलाल मेघवाल ने अंबेडकर के आदर्शों पर चलने की बात कही। इस मौके पर पीसीसी सदस्य रवि पटेल, लालाराम, सागरमल , लियाकत अली, रामचंद्र, शांतिलाल, शंकर, डालूराम, कालूराम, बंशीधर, भोमराज नायक, ईश्वर मेघवाल आदि मौजूद थे। इसी प्रकार कांग्रेस भवन में कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में अंबेडकर जयंती मनाई गई।

बडू | कस्बे में शनिवार को अंबेडकर जयंती मनाई गई। चेनाराम ने बताया कि इस दौरान बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। इसी तरह ग्राम पंचायत अटल सेवाकेन्द्र बडू में सरपंच रीना सुरेश माली, निंबड़ी में सरपंच रेवंत सिंह, भादवा में सरपंच रिद्धाराम सारण, जंजीला में सरपंच छोटीदेवी, बेसरोली में सरपंच देवाराम ने अंबेडकर जयंती मनाई।

डेगाना| समाज कल्याण छात्रावास में शनिवार को उपखंड प्रशासन डेगाना एवं नगरपालिका प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित हुआ। एसडीएम रविन्द्र कुमार चौधरी ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पुलिस डीएसपी अंतरसिंह श्योरान, सीआई रामवीर जाखड़, बीसीएमओ डॉ. रामकिशोर सारण, एक्सईएन जलदाय विभाग धन्नाराम चौहान आदि मौजूद थे।

मकराना, डीडवाना, कुचामन, नावां, डेगाना, परबतसर सहित जिले भर में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, हुए विभिन्न आयोजन

मकराना

मौलासर में अंबेडकर जयंती पर निकाली रैली

मौलासर| मौलासर में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर मनाई गई। इस दौरान मेघवाल समाज द्वारा वाहन एवं पैदल रैली निकाली। धनकोली अटल सेवा केन्द्र पर सरपंच रफीक मोहम्मद की अगुवाई में अंबेडकर जयंती मनाई गई। मौलासर थानाधिकारी शंभूसिंह ने बताया कि रैली के आयोजन को को सफल बनाने के लिये नागौर पुलिस लाईन से भी पुलिस जाब्ते को बुलाया गया। इस मौके पर निमोद सरपंच बनवारीलाल, कृष्ण, सोहनलाल, प्रवीण, हीरालाल, मुश्ताक खां मौजूद थे।

नावां सिटी| अम्बेडकर भवन में वाल्मिकी समाज के लोगों ने शनिवार को अंबेडकर जयंती मनाई। कार्यक्रम में विधायक विजयसिंह चौधरी, पालिकाध्यक्ष स्वाति बंसल आदि ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। विधायक चौधरी ने कहा कि हमें डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर खरा उतरना चाहिए। इस अवसर पर खेमचंद लखन, अशोक पारीक, पालिका उपाध्यक्ष श्रवणलाल व मनीष आदि मौजूद थे।

बूड़सू| बरवाली रोड स्थित रैगरो के मोहल्ले में शनिवार को अम्बेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रतिभा सम्मान सहित विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएएस हितेश कुमार ने बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मकराना पंचायत समिति के पूर्व प्रधान रामचन्द्र मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य महावीर, हेमाराम, दीनाराम आदि मौजूद थे।

सांज| बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती अम्बेडकर भवन में पुष्प अर्पित कर मनाई। श्रवण राम चौकीदार ने कहा कि संविधान निर्माता व भारत र| डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कुचामन ग्रामीण |मीठड़ी स्थित खटीक धर्मशाला में शनिवार शाम अम्बेडकर जयंती मनाई। पार्षद हेमराज चावला ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एसी-एसटी व मूल ओबीसी को संगठित होना होगा। चौथमल मेघवाल व गोविंद कुमावत ने भी सं‍बोधित किया। शनिवार को प्रस्तावित अम्बेडकर भवन का शिलान्यास किया गया। पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गट्टाणी व उपाध्यक्ष मनोहरसिंह ने पूजा अर्चना की। केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने शिलान्यास किया। इस दौरान हरीश कुमावत, विधायक विजयसिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

डीडवाना

मौलासर

डीडवाना| नगर के सालासर रोड पर 50 लाख की लागत से बनने वाले अम्बेडकर स्मृति भवन का शिलान्यास शनिवार को अंबेडकर जयंती पर मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान ने किया। इस दौरान मंत्री खान ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी, मण्डल अध्यक्ष सुभाष गौड़, पालिका अध्यक्ष ग्यारसी देवी, बुद्धाराम गरवा, मोहन सिंह, भंवरलाल, कासम खान, सूरजमल, पार्षद केडी कुरैशी, सद्दीक खान, इमरान खान, पवन टाक, सुरेश सैनी, श्रवण भाटी, गोपीकिशन प्रजापत, किशन व्यास, राजेन्द्र पटवारी, शिवशंकर पारीक, पार्षद रामस्वरूप जांगिड़ सहित अनेक लोग उपस्थित थे। पंडित श्रीराम व्यास द्वारा भूमि पूजन करवाया गया।

डेगाना| डेगाना उपखण्ड के ग्राम माण्डल जोधा के अटल सेवा केंद्र में शनिवार को ग्राम पंचायत की मासिक मीटिंग के साथ ही सरपंच नंदु सिंह की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाई गई। सरपंच सिंह ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर किसी जाति विशेष के नेता नहीं थे वह सर्वसमाज हितकारी व्यक्ति थे उन्होंने देश के लिए कई उपयोगी कार्य किए। इस दौरान ग्रामीणों ने डॉ. . अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए मौन रखा। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सोहनलाल मेहरडा़, एलडीसी सुरेन्द्र मेघवाल, करतार सिंह, पुनाराम जाट, मूलचंद, बुधाराम गढ़वाल, परसाराम, हीरालाल गुर्जर, मोडाराम मेघवाल, तेजाराम मेघवाल, महावीर गौड़, जोगीराम, मंगलाराम, छोटुराम, दानसिंह राठौड़, सोहनलाल मेघवाल, दानसिंह राठौड़ मौजूद थे।

बूड़सू

कुचामन में किया रक्तदान

कुचामन सिटी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर अम्बेडकर विकास समिति एवं विभिन्न संगठनों ने कनोई पार्क में पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड अध्यक्ष हरीश कुमावत, उपखण्ड अधिकारी रामसुख गुर्जर, पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गट्टाणी, अम्बेडकर विकास समिति अध्यक्ष हेमराज चावला, पालिका उपाध्यक्ष मनोहरसिंह रूपपुरा समेत कई लोग मौजूद थे। स्थानीय तिलक पब्लिक स्कूल में दलित युवा शक्ति संगठन व अम्बेडकर विकास समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मित्तल हॉस्पिटल, अजमेर तथा स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक, जयपुर की टीमों ने रक्त संग्रहित किया। संगठन के अध्यक्ष प्रमोद आर्य, सचिव अशोक मोहनपुरिया, हरिराम मण्डावरा, हरीश, राजकुमार, प्रदीपकुमार, दौलत आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

मंगलाना| मंगलाना गांव में भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर सरपंच कुलदीप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी विजय भादू, उप सरपंच गोरधन राम, रामदेव पारीक, रामनिवास, किरण कंवर, मोहताज सहित ग्रामीण मौजूद थे।

लादड़िया| कस्बे के तोषिणा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज की प्रतिभाओं काे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थेपड़ी सरपंच रणजीत कुमार थे। इस मौके पर सरपंच बनवारी लाल व्यास, चेनाराम सैन, आकोदा सरपंच कैलाश आदि मौजूद थे।

गच्छीपुरा| कस्बे में शनिवार को अम्बेडकर वैलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच रामनिवास बिश्नोई ने कहा कि समाज नशामुक्त होकर शिक्षा को अपनाए। इस अवसर पर अलतवा के पूर्व सरपंच मोहनराम, आदि मौजूद थे।

परबतसर| परबतसर में भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति व जनजाति सेवा समिति के तत्वाधान में अंबेडकर जयंती मनाई। मुख्य अतिथि विधायक मानसिंह किनसरिया ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने पूरे देश के लिए चिंतन किया था, हमें उनके द्वारा बताए गए आदर्शों पर चलना होगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मोहनलाल चौहान ने विचार व्यक्त किए। मारोठ। अंबेडकर सर्किल पर अम्बेडकर जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।

नावां सिटी

खबरें और भी हैं...