पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले कर्नाटक में सच जीता, भाजपा हुई बेनकाब

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- कर्नाटक में सच जीता, भाजपा हुई बेनकाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत ने कर्नाटक में भाजपा द्वारा बहुमत साबित नहीं कर पाने और सीएम बीएस येद्दियुरप्पा के शनिवार को इस्तीफा देने को असत्य पर सत्य की जीत बताया है। गैसावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आखिर में ढाई दिन के मुख्यमंत्री को हटना ही पड़ा। उन्होंने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट को आभार जताते हुए कहा कि न्यायपालिका की बदौलत जनता में विश्वास बना हुआ है।

कर्नाटक के राज्यपाल ने तो अपने पद व गरिमा की साख गिरा दी और भाजपा के हाथों की कठपुतली बने रहे। सुप्रीम कोर्ट ने लोकतांत्रिक व संवैधानिक प्रक्रिया को आघात नहीं पहुंचने दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा अन्य नेता एक तरफ देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का ढिंढोरा पीट रहे हैं। दूसरी तरफ उन्होंने कांग्रेस व जेडीएस के ईमानदार विधायकों को तोड़ने के लिए करोड़ों रुपए का लालच दिया। उनके इरादे सफल नहीं हो पाए। जिलाध्यक्ष गैसावत ने कहा कि सच थक सकता है। लेकिन पराजित नहीं हो सकता। अब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जो जनता को सुशासन देगी। वहीं, नागौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्यपाल ने मनमर्जी करते हुए भाजपा को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया।

सेवादल अध्यक्ष ने किया दोतीणा और रोहिणा गांव में जनसंपर्क

सांजू| कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष हनान अली कुरैशी ने शनिवार को नागौर चौराहा पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस किसी एक आदमी की पार्टी नहीं है। सबका भला करने वाली व गरीबों का उत्थान करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस दौरान उन्होंने दोतीणा, रोहिणा सहित कई गांवों का दौरा किया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के लिखमाराम मेघवाल, जगदीश सोनी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...