पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टांका बनाने 1.50 लाख दे रही सरकार, सीमेंट बजरी पूरी नहीं मिला रहे ठेकेदार, टोकने पर अधिकारियों को धमकी

टांका बनाने 1.50 लाख दे रही सरकार, सीमेंट-बजरी पूरी नहीं मिला रहे ठेकेदार, टोकने पर अधिकारियों को धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण में जलग्रहण व भू-संरक्षण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है। काम का भुगतान सरकार ठेकेदार को करेगी। ठेकेदार मजदूरी बचाने के चक्कर में बिना भुगतान के लाभार्थी परिवार से कार्यस्थल पर श्रम करवा रहे हैं। निर्माण सामग्री गुणवत्ता युक्त नहीं होने पर आवाज उठाई जाती है तो सरकारी काम बता पल्ला झाड़ लिया जाता है।

घटिया सामग्री से रिसाव नहीं हो जाए। इस डर से लाभार्थी परिवार अपने खर्च पर सीमेंट ला रहे हैं। मकराना के खारड़िया व रानीगांव में अभियान के तहत वाटरशैड विभाग की ओर से 4.39 करोड़ के 293 काम हो हैं। इनमें भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर रविवार को एसडीएम मुकेश कुमार चौधरी ने जलग्रहण विभाग के एक्सईएन उदाराम राव व डब्ल्यूडीटी राजीव कुमार के साथ कार्यों का जायजा लिया। एक दर्जन से अधिक जगहों पर धांधली मिली। निर्माण इतना घटिया है कि बारिश के एक मौसम का पानी भी टांके में स्टोर न हो पाएगा। कहीं काम अधूरे छोड़ दिए। विभाग के अधिकारियों की मॉनिटरिंग न होने की बात भी सामने आई है। काम शुरू होने के बाद जलग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग के एईएन ने निरीक्षण भी नहीं किया। एसडीएम ने एक्सईएन को एईएन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्माण सामग्री के नमूने भी लिए।

मकराना के खेड़ीशीला व रानीगांव में टांका निर्माण के एक दर्जन से ज्यादा कामों में गड़बड़ी, मजदूरी बचाने को ठेकेदार लाभार्थी परिवार से करवा रहे मजदूरी, काम ऐसा कि एक मौसम का पानी भी स्टोर नहीं हो पाएगा

अधिकारियों की भी लापरवाही

मकराना. एक टांका के निर्माण सामग्री के नमूने लेते हुए एसडीएम चौधरी।

गड़बड़ी ऐसे

वाटरशैड सेल कम डाटा सेंटर नागौर के एसई रामनिवास मारूका ने एईएन नवीन राकेश मांझू, जेईएन दिनेश कुमार गोठवाल व डब्ल्यूडीटी राजीव कुमार के साथ गत 8 मई को मकराना के खारड़िया व रानीगांव में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया था। चिनाई में बजरी की जगह स्टोन डस्ट काम में ली जा रही थी। पायतन की नींव की चिनाई के स्थान पर सूखे पत्थरों से भराई करना, दीवारों पर प्लास्टर की जगह चट करना, चिनाई व पायतन के फर्श में झींकरा (ग्रेवल) का उपयोग करना व नियमित तराई नहीं करने की बात सामने आई। जेईएन दिनेश कुमार ने काम कर रही मै. हरिराम गोदारा, मै. लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी, मै. चोयल कंस्ट्रक्शन कंपनी, मै. बिडियासर कंस्ट्रक्शन व मै. प्रकाश कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी किया था।

बजरी की जगह स्टोन डस्ट से हो रही चिनाई

काम शुरू होने के बाद वाटरशैड के एईएन ने एक बार भी निरीक्षण नहीं किया

वाटरशैड सेल कम डाटा सेंटर नागौर के एसई रामनिवास मारूका ने एईएन नवीन राकेश मांझू, जेईएन दिनेश कुमार गोठवाल व डब्ल्यूडीटी राजीव कुमार के साथ गत 8 मई को मकराना के खारड़िया व रानीगांव में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया था। चिनाई में बजरी की जगह स्टोन डस्ट काम में ली जा रही थी। पायतन की नींव की चिनाई के स्थान पर सूखे पत्थरों से भराई करना, दीवारों पर प्लास्टर की जगह चट करना, चिनाई व पायतन के फर्श में झींकरा (ग्रेवल) का उपयोग करना व नियमित तराई नहीं करने की बात सामने आई। जेईएन दिनेश कुमार ने काम कर रही मै. हरिराम गोदारा, मै. लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी, मै. चोयल कंस्ट्रक्शन कंपनी, मै. बिडियासर कंस्ट्रक्शन व मै. प्रकाश कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी किया था।

एमजेएसए स्कीम में हो रहा काम, निर्बंध फंड में बताया

रानीगांव व बालाधना में मै. लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी टांका निर्माण के 34 व अन्य 40 काम कर रही है। हर की 1.50 लाख की लागत है। एसडीएम ने कमला देवी के खेत में बन रहे टांके का जायजा लिया। पायतन निर्माण में पत्थर की जगह खरंजा काम में ले रहे थे। कमला ने बताया कि उन्होंने 9 कट्टे सीमेंट के अपनी तरफ से दिए हैं। ठेकेदार ने टांके का काम पूरा होने से पहले ही कार्य को लेकर बगैर मूल्यांकन के सूचना का बोर्ड लगा दिया है। जिसमें कार्य निर्बंध फंड से होना दिखाया है। जबकि काम एमजेएसए में हो रहा है।

केस - 1

मकराना में अभियान के तहत हो रहे हैं 702 काम

जल स्वावलंबन अभियान में मकराना क्षेत्र में 702 काम जारी हैं। इनमें 293 एकीकृत जलग्रहण प्रबंधन परियोजना के, 325 पंचायती राज के हैं। वन विभाग के क्षेत्र में 2, पीएचईडी के 2, कृषि के 2 एवं ग्रामीण विकास के 76 कार्य हैं। इसके तहत टांका निर्माण कर बारिश के जल को संग्रहित करना है।

ठेकेदार के प्रतिनिधि करते हैं दुर्व्यवहार: एक्सईएन

एक्सईएन उदाराम का कहना है कि यह तो जांच में एसडीएम साहब साथ थे। वरना ठेकेदार के प्रतिनिधि दुर्व्यवहार करते हैं। काम ठीक से करने और धांधली न करने को टोकते हैं तो भुगतान रोककर दिखाने का खुला चैलेंज देते हैं।

सीमेंट कम लगा रहे, इसलिए जगह-जगह से टूटी मुंडेर

मै. बिडियासर कंस्ट्रक्शन कंपनी को टांका निर्माण के 22 काम मिले हैं। एसडीएम मुकेश कुमार ने रानीगांव में रामपाल पुत्र मोहनराम के खेत में टांका निर्माण का काम जांचा। बजरी की जगह स्टोन डस्ट काम में ली जा रही थी। टांका निर्माण में गुणवत्ता के लिए बजरी जरूरी है। सीमेंट का आनुपातिक उपयोग नहीं होने से निर्माण कमजोर है। मुंडेर बिखरी मिली। निर्माण में धांधली पर एसडीएम ने ठेकेदार प्रतिनिधि को फटकार लगाई। लाभार्थी के परिवार ने गुणवत्ता नहीं अपनाने पर ठेकेदार के प्रतिनिधियों को बार-बार टोकने की बात बताई।

केस - 2

कलेक्टर को भेजेंगे रिपोर्ट

विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही से घटिया काम हो रहा है। सैंपल लिए हैं। लाभार्थी से मजदूरी कराने की बात भी सामने आई है। ठेकेदार सीमेंट व कुछ सामग्री भी लाभार्थी से लेता है। कलेक्टर को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। मुकेश कुमार चौधरी, एसडीएम, मकराना

खबरें और भी हैं...