पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीजे कैंप कोर्ट को स्थाई करने की मांग, धरना 61वें दिन भी जारी

एडीजे कैंप कोर्ट को स्थाई करने की मांग, धरना 61वें दिन भी जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना | एडीजे कैंप कोर्ट को मकराना में स्थाई करने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ मकराना का क्रमिक अनशन 61 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को एडवोकेट शेख अकबर अली, अमराराम चौधरी, सुरेश कुमार बरबड़, धर्माराम चौधरी व मो. इमरान गैसावत अनशन पर बैठे। इस दौरान बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप सिंह राठौड़ ने कहा कि जब तक एडीजे कोर्ट की मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक अधिवक्ता अनशन पर जारी रखेंगे। महासचिव सिकंदर खान ने कहा कि आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सरकार को मकराना की जायज मांग को पूरा करना ही होगा। इस मौके पर अध्यक्ष एडवोकेट राजेश पारख आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...