मकराना में एक मोर के घायल होने के कारण वन विभाग की टीम ने कोलिया के दयाल आश्रम पहुंचाया। यहां उसका उपचार शुरू किया गया। वन विभाग के कर्मचारी मोहन राम टीम के साथ मकराना के मामडोली में घायल मिले मोर को लेकर कोलिया के दयाल आश्रम रविवार शाम 7 बजे पहुंचे। यहां घायल मोर का उपचार शुरू किया गया। गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा जिले से कई घायल मोरों को कोलिया के दयाल आश्रम में पहुंचाया जाता है और राष्ट्रीय पक्षी मोर को रखने के लिए दयाल आश्रम में अलग से एक मयूर गृह भी बनाया गया है। जिसमें घायल मोरों का उपचार किया जाता है। इस दौरान डीडवाना के वन विभाग अधिकारी नानक सिंह ने कर्मचारी मोहन राम को टीम के साथ भेजा। जहां स्वामी खेमदास के सान्निध्य में घायल मोर का उपचार शुरू किया गया।